फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter witnessed mother and aunt's deed through the door's peephole; they had strangled the lover to death using a *gamchha* (towel).

Ghaziabad News: दरवाजे के छेद से बेटी ने देखी मां-मौसी की करतूत, गमछे से गला दबाकर की थी प्रेमी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Daughter witnessed mother and aunt's deed through the door's peephole; they had strangled the lover to death using a *gamchha* (towel).
लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में 23 जून को हुए जाकिर हत्याकांड में पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी किरण की 14 वर्षीय बड़ी बेटी ने दरवाजे में बने दो छेद से झांककर अपनी मां किरण और मौसी कशिश को जाकिर की हत्या करते हुए देख लिया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों बहनों ने जाकिर के शव को फंदे पर लटकाने की कोशिश भी की, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण नाकाम रहीं। इसके बाद उसी गमछे को जाकिर के गले में लपेटकर शोर मचा दिया कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन



बच्चों को कार में बैठाकर रची साजिश

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किरण ने पूरी योजना बनाई थी। 23 जून को उसने अपने सभी बच्चों को ओला कैब में बैठा दिया और खुद घर के अंदर कमरे में लौट गई। कमरे में पहले से उसकी बहन कशिश और प्रेमी जाकिर मौजूद थे। काफी देर तक मां और मौसी के कार में न आने पर किरण की बड़ी बेटी कार से उतरकर घर के दरवाजे तक पहुंची। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे में दो छेद बने थे। बेटी ने उन्हीं छेद से अंदर झांककर देखा तो उसकी आंखें फटी रह गईं। अंदर उसकी मां किरण और मौसी कशिश मिलकर जाकिर की हत्या कर रही थीं।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज और बेटी बनी अहम कड़ी

पुलिस के मुताबिक 23 जून को जाकिर का शव घर में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 24 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में किरण घर के अंदर-बाहर आती-जाती दिखाई दी। साथ ही दरवाजे पर उसकी बेटी भी खड़ी नजर आई। पहले पुलिस ने किरण से पूछताछ की तो वह गुमराह करती रही और बार-बार बयान बदलती रही। इसके बाद पुलिस ने बेटी से अलग से पूछताछ की। बेटी ने पुलिस को बताया कि दरवाजे के छेद से उसने देखा कि अंदर मां और मौसी जाकिर को मार रही थीं। बेटी के बयान के बाद पुलिस ने किरण से सख्ती से पूछताछ की। तब जाकर किरण टूटी और उसने पूरा सच उगल दिया।


बेटी पर बुरी नजर और पति के पास न भेजने से थी नाराज
किरण ने पुलिस को बताया कि जाकिर पिछले कुछ महीनों से उसे पति धर्मवीर के पास लौटने नहीं दे रहा था। आरोप है कि वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। इससे तंग आकर उसने 15 दिन पहले बहन कशिश को बुलाकर हत्या की साजिश रची।योजना के तहत 23 जून को पहले बच्चों को ओला में बैठाकर घूमने भेजने का बहाना किया। फिर कमरे में कशिश और जाकिर के साथ रह गई। दोनों ने पहले डंडे से जाकिर के सिर पर वार कर उसे बेहोश किया। इसके बाद कपड़े के गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


वजन ज्यादा था, फंदे पर नहीं लटका सके

किरण ने कबूला कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने मिलकर जाकिर के शव को फंदे पर लटकाने की कोशिश की, लेकिन उसका वजन ज्यादा था। इस वजह से वे शव को लटका नहीं सकीं। इसके बाद उन्होंने उसी गमछे को जाकिर की गर्दन पर लपेट दिया और शोर मचा दिया कि जाकिर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किरण ने खुद जाकिर के भाई को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी थी।


10 साल से चल रहा था अफेयर

जांच में सामने आया कि मूल रूप से रामपुर निवासी जाकिर विवाहित था और उसके छह बच्चे हैं। उसकी पत्नी रामपुर में रहती है। जाकिर ने किरण को अपने घर के पास ही किराए का मकान दिला रखा था। किरण के पति धर्मवीर नोएडा के दनकौर में मजदूरी करते हैं। किरण और जाकिर का अफेयर करीब 10 साल से चल रहा था। नवंबर 2025 से किरण लगातार जाकिर के साथ रह रही थी।




जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

एसीपी ने बताया कि आरोपी की बेटी की गवाही, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस केस में अहम सबूत हैं। पुलिस ने किरण और कशिश को गिरफ्तार कर लिया है। सभी साक्ष्य एकत्र कर जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed