फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter-in-law accused of attempting to murder father-in-law and assaulting husband amidst a romantic affair.

Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में बहू पर ससुर की हत्या के प्रयास का आरोप, पति से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accused of attempting to murder father-in-law and assaulting husband amidst a romantic affair.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला पर उसके ससुर (71) ने हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उस पर पति से मारपीट करने और देवर का मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ससुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहू के अपने सहकर्मी से संबंध हैं, इसके कारण बेटे और बहू के बीच पांच माह से विवाद चल रहा था। 16 फरवरी को बहू के प्रेमी ने घर आकर बेटे से गाली-गलौज और मारपीट की थी। 26 मई को बहू नकदी और गहने लेकर घर से चली गई थी। 13 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह वापस आई और बेटे से मारपीट करने लगी। जब ससुर ने बेटे को बचाया, तो बहू ने रसोई से चाकू उठाया और मारने को दौड़ी। शोर सुनकर छोटा बेटा मौके पर पहुंचा और घटना का वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि बहू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed