फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cylinder not received even after zero days; agencies are cancelling bookings.

Ghaziabad News: उपभोक्ताओं 8-10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, एजेंसियां रदद कर रही बुकिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cylinder not received even after zero days; agencies are cancelling bookings.

विज्ञापन

गाजियाबाद। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की डिलीवरी बुकिंग के 8-10 दिन के बाद भी नहीं मिल रही है। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं का पता सही न हाेने का कारण बताकर बुकिंग निरस्त कर रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओंं का दावा है उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। इस मामले की शिकायत उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी से की है। उन्होंने जांच कराने के निर्देश देते हुए बुकिंग निरस्त करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दरअसल, जिले में 100 से अधिक एजेंसियों से 12 लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी की आपूर्ति होती है। तेल कंपिनयों और आपूर्ति विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में गैस बुकिंग 25 दिन बाद की जाती है और 27वें दिन इसकी डिलीवरी का निर्देश है। इसके बावजूद गैस एजेंसी संचालकों की ओर से बहाने बनाकर बकिंग निरस्त कर दी जा रही है। इसमें ज्यादातर में पता ठीक न होने का कारण बताया जा रहा है। सिलिंडर की डिलीवरी में लगातार आ रहे परेशानियों की शिकायत ग्राहकों ने जिला आपूर्ति अधिकारी से की है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि वह एजेंसियों की निगरानी कर रहे हैं, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समय से सिलिंडर ने देकर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
खुद कैंसिल कर रहे बुकिंग, 35-40 दिन का हो रहा समय :
गोविंदपुरम निवासी कपिल ने बताया कि रिफिल बुकिंग के 8-10 दिन बाद एजेंसी संचालक बिना कारण बताए खुद ही बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर पाने के लिए दोबारा बुकिंग करानी पड़ती है। इससे इंतजार की अवधि बढ़ जाती है। उपभोक्ता राजू ने बताया कि उनके पास भारत गैस का कनेक्शन है। उन्होंने 10 दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन आज तक डिलीवरी नहीं हुई। ऑनलाइन ट्रैकिंग में भी तारीख स्पष्ट नहीं हो रही है। सरकार 25 दिन में आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि 35 से 40 दिन में भी रिफिल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed