फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cunning snatcher injured in police encounter; seven mobile phones recovered

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का शातिर बदमाश घायल, सात मोबाइल फोन बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cunning snatcher injured in police encounter; seven mobile phones recovered
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक चोरी की स्कूटी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बुधवार की देर रात हमदर्द चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि दो बदमाश चोरी की स्कूटी और अवैध हथियारों के साथ हमदर्द चौराहे की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के कैला भट्टा का निवासी है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी का नाम समीर बताया। समीर गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला है। पुलिस ने शादाब के पास से एक तमंचा, कारतूस और सात छीने गए मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की गई है। शादाब के खिलाफ सिहानी गेट में चोरी, छिनैती सहित पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि इसके फरार साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed