फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crowd gathered in the road show...Modi drew a big lineCrowd gathered in the road show...Modi drew a big line

Ghaziabad News: रोड शो में उमड़ी भीड़...मोदी ने खींची बड़ी लकीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the road show...Modi drew a big lineCrowd gathered in the road show...Modi drew a big line
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पीएम मोदी का यह पहला रोड शा। इसी के साथ इस चुनाव में उनके रोड शो का श्रीगणेश हुआ। भाजपाइयों का दावा है कि रोड शो से भाजपा का रंग जम गया है। पीएम को देखने बड़ी संख्या में लोग आए। इस तरह पीएम बड़ी लकीर खींच गए हैं। देखना यह है कि विपक्ष के नेताओं की रैली और रोड शो में कितनी भीड़ जुटती है। विपक्ष के चुनावी आयोजनों की तुलना इस रोड शो से की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा इस चुनाव में भी अक्रामक प्रचार कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में ही मतदान होना है। भाजपा नेताओं में इस क्षेत्र में प्रचार में आगे निकलने की होड़ दिखाई दे रही है। शनिवार को पीएम मोदी ने पहले सहारनपुर में रैली की। इसके बाद गाजियाबाद में रोड शो किया। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद वह मेरठ में रैली कर चुके हैं। आचार संहिता लगने से पहले बुलंदशहर और गाजियाबाद में रैली की थी।
विज्ञापन

इस चुनाव में सीएम योगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगह जगह जनसभा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी रोज कहीं न कहीं पहुंच रहे हैं। विपक्ष की ओर से बड़े नेताओं की रैली और रोड शो अब तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रालोद कार्यकर्ताओं में भी दिखा जोश

गठबंधन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में इस बार आरएलडी कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखा। वह आरएलडी के झंडे लेकर रोड शो में शामिल होने पहुंचे थे। आंबेडकर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े रालोद कार्यकर्ताओं ने भी झंडे हिलाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और अबकी बार 400 पार के नारे लगाकर गठबंधन धर्म निभाया।



राहुल-अखिलेश कर सकते हैं रोड शो

बसपा की ओर से संयोजक आकाश आनंद रविवार को सम्मेलन के लिए आ रहे हैं। इसके बाद बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली होनी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव रोड शो कर सकते हैं। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का रोड कराने की मांग भी हाईकमान से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed