{"_id":"6992165b31049886c30cda07","slug":"crores-of-rupees-were-spent-on-the-budget-but-the-drains-were-not-connected-to-the-sewer-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-824048-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: करोड़ों का बजट खपाया, नाले से नहीं कनेक्ट हुई नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: करोड़ों का बजट खपाया, नाले से नहीं कनेक्ट हुई नालियां
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के विकास में 50 करोड़ रुपये से अधिक के बजट से नाले और नालियों का निर्माण कार्य पूरे होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन नालियों के निर्माण में की गई खामियों की वजह से अब उखड़ने भी लगी हैं। साथ ही नालियां मुख्य नालों से जोड़े जाने की वजह से इनमें पानी भी आज तक नहीं बह पाया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि औद्योगिक क्षेत्र में नालियां हर जगह कचरे से पटी हुई हैं।
अप्रैल 2025 में औद्योगिक क्षेत्रों के रखरखाव की जिम्मेदारी यूपीसीडा के पास आने के बाद से बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में लगातार सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य चल ही रहा है। यूपीसीडा के अधिकारियों के अनुसार बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नालियों का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। लेकिन धरातल पर मानकों के विपरीत बनी नालियां कहीं उखड़ने लगी हैं तो कहीं कूड़े कचरे से पटी हुई है। स्थिति यह है कि अब तक नालियों को बड़े नालों से जोड़ा ही नहीं गया है। एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर नालियां बंद हैं। नालियों में अब तक पानी भी नहीं बह पाया है। अगर नालियों से पानी बहता भी है तो वह नाले तक जा ही नहीं पाएगा। उद्यमियों के अनुसार नालियों का बहाव भी मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में जहां नालियों में ही पानी भरा रह जा रहा है। यूपीसीडा की ओर से नालियों की दीवारों को आरसीसी के ब्लॉकों से बनाया गया है। ऐसे में दो ब्लाॅकों के बीच गैप है। अब यह ब्लॉक भी टूट रहे हैं। जबकि नियमानुसार नालियों की दीवरों को ब्लॉक से नहीं बनाना है। उद्यमियों ने बताया कि यूपीसीडा की ओर से बजट खपाने के लिए नालियों का निर्माण कर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है।
नालियाें को मुख्य नालों से अब तक नहीं जोड़ पाया यूपीसीडा
उद्यमी रोहित ने बताया कि नालियां तो यूपीसीडा की ओर से मानकों के विपरीत ही बनाई गई हैं। छह माह भी यूपीसीडा का यह निर्माण नहीं टिक सका है। स्थिति यह है कि अब तक नालियाें को मुख्य नालों से ही नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
नालियों के नाम पर सिर्फ बजट ही खपाया है
उद्यमी सौरभ ने बताया कि यूपीसीडा ने नालियों के निर्माण पर सिर्फ बजट ही खपाया है। नालियों के निर्माण में मानकों पर कोई ध्यान नहीं दिया गय है। ऐसे में अब स्थिति यह है कि नालियां में पानी की जगह कूड़ा और कचरा डाला जा रहा है।