फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के साइट चार इंडस्ट्रीयल एरिया में अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने लिंकरोड थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रताप विहार स्थित काशीराम आवास योजना में विनोद कुमार उपाध्याय परिवार के साथ रहते थे। लिंकरोड थाना क्षेत्र की इंडस्ट्रीयल एरिया साइट चार की एक कंपनी में काम करते थे। उनके बेटे रजनीश उपाध्याय ने बताया कि रात करीब साढे आठ बजे वह ड्यूटी कर घर के लिए अपनी बाइक से निकले। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पास के एक चेरिटेबल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां से उन्हें गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर हाने पर उन्होंने एमएमजी से डाक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत होगई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिंकरोड थाने में तहरीर दी है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed