{"_id":"5f16cac48ebc3e63d415a215","slug":"crime104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली का विरोध करने पर सर्जिकल ब्लेड से वार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली का विरोध करने पर सर्जिकल ब्लेड से वार करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के लाजपतनगर में दोस्त को छोड़ने जा रहे एक युवक को रास्ते में शराब के नशे में धुत कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपतनगर सी ब्लॉक में सुयश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त को रात करीब नौ बजे घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में एक मेडिकल स्टोर पर कन्हैया अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। आरोप है कि कन्हैया गाली गलौज करने लगा। सुयश ने इसका विरोध किया तो कन्हैया ने सर्जिकल ब्लेड से उनके पैर और गले पर वार कर दिया। उन्होंने अपने आपको बचाया। इसके बाद साहिबाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सुयश ने अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि कन्हैया और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन