{"_id":"585c06ee4f1c1b501ae3978b","slug":"zever-millions-flee-the-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों केजेवर लेकर पिता-पुत्र रफूचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों केजेवर लेकर पिता-पुत्र रफूचक्कर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। लाखों रुपये कीमत के जेवर लेकर पिता-पुत्र रफूचक्कर हो गए हैं। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। ज्वेलर राज किशोर गुप्ता ने बताया कि कैला भट्टा में रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र की दो ज्वैलरी शॉप हैं।
विज्ञापन
वह दूसरी ज्वैलरी शॉप्स से जेवर लेकर जाते थे और अपना हिस्सा रखने के बाद बिकी हुई ज्वैलरी के रुपये दे जाते थे। इसके अलावा जो ज्वैलरी नहीं बिकती थी, उसे भी वापस कर देते थे। इस तरह वह पिछले कई सालों से यह काम कर रहे थे, जिससे उन पर लोगों का विश्वास हो गया था।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले दोनों अचानक रफूचक्कर हो गए। अब उनकी दुकानें और मोबाइल बंद हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस से शिकायत की गई है, मगर वह भी उन्हें तलाशने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र करीब 50 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी लेकर भागे हैं, यह ज्वैलरी गाजियाबाद के अलावा मेरठ, शाहदरा, लोनी, दिल्ली और अमृतसर पंजाब आदि के ज्वैलर्स की है।
पीड़ित ज्वैलर्स ने दोनों पिता-पुत्र के फोटो भी सोशल साइट्स पर डाले हैं, जिसमें उनका पता चलने पर सूचना देने की गुजारिश की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
धमकी देने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी अनुज शर्मा ने एसएसपी से शिकायत की है कि सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने 16 दिसंबर को उन्हें प्लाट दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये लिए थे। लेकिन न रुपये वापस किए और न ही प्लाट दिलाया।
रुपये न देने पर उन्होंने उसका मोबाइल रख लिया तो उसने 20 दिसंबर को एक बदमाश से फोन कराया कि रुपये नहीं मिलेंगे, साथ ही कहा कि अगर मोबाइल नहीं दिया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।