{"_id":"58dbe72a4f1c1bfc4c63e193","slug":"youth-at-the-society-s-gate-try-to-rob-the-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी के गेट पर युवक से चेन लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोसायटी के गेट पर युवक से चेन लूटने की कोशिश
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
cctv
- फोटो : Demo pic
इंदिरापुरम स्थित कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से चेन लूटने की कोशिश की। गनीमत रही कि चेन टूटकर युवक के गले में ही लटकी रह गई। इस दौरान पीड़ित की शर्ट भी फट गई और बदमाश बाइक लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी निवासी सचिन डांगी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह सोसायटी के गेट नंबर-2 से निकलकर तिकोना पार्क के पास पान की दुकान पर गए थे। सामान खरीदकर वह वापस सोसायटी के गेट पर पहुंचे ही थे कि पीछे से किसी ने उनकी गर्दन पर धक्का मारा।
विज्ञापन
वह पीछे मुड़े तो बाइक सवार दो युवक आगे निकल गए और उनके गले में टूटी चेन लटक रही थी। उन्होंने तुरंत चेन पकड़ी और बदमाशों के पीछे दौड़ लगाई। मगर बदमाश बाइक लहराते हुए फरार हो गए। इस दौरान उनकी शर्ट भी फट गई। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल किया मगर पुलिस आई ही नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर के लिए आवेदन किया। सचिन ने बताया कि घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोसायटी के पास स्थित तिकोना पार्क के आसपास असामाजिक तत्व जमा रहते हैं, जो अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और काली पैंट-शर्ट में थे।