{"_id":"57acc0724f1c1b3a1cee5c49","slug":"yadav-s-wife-issued-non-bailable-warrants-against-seven-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह की पत्नी समेत सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यादव सिंह की पत्नी समेत सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
नोएडा प्राधिकरण के 954 करोड़ के टेंडर घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता यादव समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इन्हें पहले समन भी जारी किए गए थे। वहीं, इस मामले में आरोपी तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों को भी समन जारी किए गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में आरोपी यादव सिंह, सहायक अभियंता रामेंद्र सिंह, जेपी सिंह और तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिजनेस पार्टनर विनोद कुमार गोयल को पेश किया गया। सभी आरोपियों को डासना जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया था। पेशी के बाद विशेष न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 6 सितंबर मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
साथ ही सीबीआई विशेष कोर्ट ने यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता यादव, सहायक अभियंता देवीराम आर्य, जेई राजीव कुमार, ओमपाल सिंह, आरडी शर्मा, एनकेजी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के एमडी प्रदीप गर्ग और जेएसपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी पंकज जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इन आरोपियों को पिछले दिनों समन जारी किया गया था
विज्ञापन
लेकिन इस प्रकरण में चार्जशीट पेश होने के बाद से ही ज्यादातर आरोपी भूमिगत हो गए हैं। वहीं, कोर्ट ने एनकेजी, तिरुपति और जेएसपी कंपनियों के एक-एक पदाधिकारियों के नाम भी समन जारी किए हैं।