फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yadav is absconding associates screws, property marked

यादव सिंह के फरार सहयोगियों पर शिकंजा, प्रॉपर्टी चिन्हित

Thu, 06 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Yadav is absconding associates screws, property marked
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो

यादव सिंह प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों पर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने सभी फरार आरोपियों की संपत्तियों और प्रॉपर्टी को चिन्हित कर लिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ 82 के नोटिस जारी कर रखे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अगर कोर्ट की निर्धारित तारीख 13 अक्तूबर तक आरोपी पेश नहीं होते हैं तो कोर्ट आरोपियों की कुर्की के आदेश जारी कर सकती है।सीबीआई सूत्रों के अनुसार फरार चल रहे आरोपियों की प्रॉपर्टी को सीबीआई ने पहले ही चिन्हित कर सूचीबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में जैसे ही कोर्ट कुर्की के आदेश जारी करेगी, वैसे ही सीबीआई सभी संपत्तियों और प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया जाएगा।बता दें कि 15 मार्च को सीबीआई ने यादव सिंह प्रकरण में चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। 29 मार्च को तत्कालीन सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में अंडरग्राउंड केबल के घोटाले से संबंधित इस चार्जशीट में सीबीआई ने यादव सिंह के अलावा रामेंद्र सिंह, कुसुमलता के साथ ही देवी राम आर्य, राजीव कुमार, जगपाल सिंह, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह, पंकज, वीके गोयल, प्रदीप गर्ग को आरोपी बनाया था।

इनमें यादव सिंह और रामेंद्र सिंह समेत कई आरोपी वर्तमान में डासना जेल में बंद हैं, जबकि यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता समेत कई आरोपी फरार चल रहे हैं।यादव सिंह के सहयोगी जेई राजीव कुमार ने किया सरेंडरकाली कमाई से कुबेर बने यादव सिंह के एक और सहयोगी जेई राजीव कुमार ने बुधवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


राजीव कुमार के खिलाफ कोर्ट ने 82 की कार्रवाई कर रखी थी। इसी के चलते बुधवार को आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में पेश हुआ और सरेंडर कर दिया। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed