{"_id":"57f7f2554f1c1b526a26fb4e","slug":"woman-upset-with-obscene-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील कॉल आने से महिला परेशान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील कॉल आने से महिला परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले भाई की फेसबुक आईडी हैक की और अब बहन को अश्लील कॉल कर परेशान किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शक्तिखंड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह से लगातार उनके मोबाइल पर युवकों के अश्लील काल आ रहे हैं। विरोध करने पर युवक उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि पिछले दिनों उनके वैशाली निवासी भाई की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। हालांकि बाद में हैक करने वाले युवक ने बताया था कि गलती से उसकी आईडी हैक हुई, जबकि वह एक महिला की आईडी हैक करना चाहते थे। पीड़िता ने बताया कि जब हैकर ने भाई को युवती का नाम बताया तो पता चला कि वह उसे ही परेशान करना चाहते थे।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसका फेसबुक अकाउंट हैक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं जब भी वह घर से बाहर होती हैं तो उनके मोबाइल पर मैसेज आते हैं, जिनमें लिखा होता है कि अपनी जान बचाओ, कोई आपका पीछा कर रहा है। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन