{"_id":"57f93b8c4f1c1b255227081c","slug":"woman-robbed-of-three-hundred-dragged-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूटे तीन लाख, सड़क पर घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से लूटे तीन लाख, सड़क पर घसीटा
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरी में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से तीन लाख रुपये लूट लिए। बैग नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने महिला को सड़क पर करीब 10 मीटर तक घसीटा। महिला की उंगली और सिर में चोटें आई हैं। वारदात के वक्त मौजूद लोगों ने महिला की मदद भी नहीं की। परिजनों ने सूर्य नगर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रामपुरी ए-31 निवासी कनिका त्यागी के पति हरीश त्यागी का प्रिंटिंग का काम है। उनके घर में पुताई चल रही है। इस वजह से कनिका शुक्रवार दोपहर घर में रखी ज्वैलरी और नगदी को बैंक में जमा कराने के लिए गईं।
विज्ञापन
उन्होंने रामपुरी चौके के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर में ज्वैलरी रख दी और तीन लाख रुपये कैश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जाने के लिए चौराहे पर रिक्शे का इंतजार कर रहीं थीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उसने बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
कनिका ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और बाइक तेज चलाते हुए उन्हें घसीटने लगे। इस दौरान कनिका की एक उंगली टूट गई और बैग छूट गया। बदमाश नगदी से भरा बैग लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गए।
करीब 15 मिनट तक वह सड़क पर ही पड़ी रहीं, जिसके बाद उन्हें दो युवक अस्पताल ले गए। उनके सिर में पांच टांके आए हैं, उनकी एक अंगुली में भी चोट आई हैं। कनिका ने बताया कि वह मोबाइल घर पर भूल गई थीं। शोर मचाने के बावजूद भी कोई मदद को नहीं आया।
- लूट की रिपोर्ट पुलिस ने चोरी में दर्ज की
महिला के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लूट की बजाए चोरी में दर्ज की है। उन पर चोरी में तहरीर देने के लिए कहा गया, लूट की तहरीर लेने से मना कर दिया गया। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने लें लगी है। उधर, एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने चोरी में ही शिकायत दी है अगर लूट है तो जांच कर लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।