फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman and two car collision killed, 8 injured

कार की टक्कर से महिला समेत दो की मौत, 8 घायल

Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman and two car collision killed, 8 injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

कस्बा मेन रोड पर नशे में धुत कार चालक ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार नवविवाहिता समेत दो की मौत हो गई और 8 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली।

विज्ञापन


नूरगंज कालोनी निवासी दिलशाद किराए पर कार चलाता है। शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे दोस्त के साथ कार लेकर घर जा रहा था। एसओ ने बताया कि दिलशाद और उसका दोस्त शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


मेनरोड स्थित मलिकनगर तिराहे पर उन्होंने कार से पहले बाइक को टक्कर मारी, जिसमें इकरामुद्दीन निवासी बुढ़ाना और दिल्ली खजूरी निवासी नफीस घायल हो गए। फिर कार में टक्कर मारी, जिसमें मोनू, रविंद्र, राकेश निवासी मुरादनगर घायल हो गए। इसके बाद पीछे से ऑटो में टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें रोशनी (18) पत्नी कंचन निवासी फरीदपुर नारा गांव, बरेली और जावेद (42) निवासी नूरगंज कालोनी, मुरादनगर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।


घायल हेमंत, उमेश, कंचन अस्पताल में भर्ती हैं। रोशनी और कंचन की शादी 14 नवंबर 2015 को हुई थी। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि जावेद के भाई हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार चालक दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed