{"_id":"5873e05e4f1c1b1529ba9234","slug":"with-a-gang-selling-fake-number-plates-on-stolen-vehicles-uncovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने वाले सात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, इनसे सात कारें, तीन बाइक और वाहन चुराने के औजार बरामद हुए हैं। यह गैंग चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर बेचता था।
एसएसपी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान होली चाइल्ड चौराहे से जिन सात वाहन चोरों को पकड़ा है, इनमें शरद चंद शर्मा उर्फ जगदीश उर्फ सोनू उर्फ लक्की निवासी बस्ती है और साहिबाबाद में रहता है।
नौशाद, नाजिम और सलीम ढबारसी मसूरी के हैं, जबकि संजय और रिंकू निवासी खरखौदा मेरठ और धनुषधारी बस्ती का है। ये सभी पहले भी जेल जा चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में मास्टर चाभी आदि उपकरणों से वाहनों के लॉक तोड़ कर चोरियां करते थे।
विज्ञापन
इनसे बरामद वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगी हुए हैं, जो ये पुलिस से बचने और लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयोग करते थे। एक कार और दो बाइक कनेक्ट हो गई हैं, जो कविनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि बाकी वाहनों को कनेक्ट करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर बेचते थे, नहीं बिकने पर कटवा देते थे। मॉल मल्टीप्लेक्स के बाहर या बिना पार्किंग सड़क किनारे खड़े वाहन इनके निशाने पर होते थे।
मास्टर चाभी से वाहन चुराने वाला गिरोह दबोचा
नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की साजिश रच रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी साजिद, आजम और अब्बास निवासी लोनी हैं। तीनों 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि रविवार रात पुलिस साईं उपवन के पास चेकिंग कर रही थी, तभी तीनों आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगे।
लैपर्ड पर तैनात सिपाहियों ने आरोपियों का पीछा कर इन्हें दबोच लिया। छानबीन में पता चला कि ये करीब एक दर्ज चोरी की वारदात कर चुके हैं। मास्टर माइंड साजिद ने बताया कि वह बाजारों में खड़ी बाइकों और ऑटो का मास्टर चाभी से लॉक खोल कर चुरा लेते थे।
उसने बताया कि आजम और अब्बास पहले रेकी करते थे, जिसके बाद वह अकेला जाकर वारदात करता था। पुलिस को आरोपियों के पास से एक यूपी-14 एफटी 1147 नंबर का ऑटो, तीन चाकू, एक चाभियों का गुच्छा और दो मास्टर चाभी बरामद हुई हैं।