फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Well, the schools that do not take the Fire NOC

फायर एनओसी नहीं लेने वाले स्कूलों की खैर नहीं

Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Well, the schools that do not take the Fire NOC
fire - फोटो : file photo

बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले स्कूलों की अब खैर नहीं। फायर विभाग से एनओसी नहीं लेने और एनओसी रिन्यू नहीं कराने वाले स्कूलों की विभाग सूची तैयार करने में जुटा है। जल्द ही जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और डीआईओएस के साथ मिलकर इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन

   
 गर्मी बढ़ने के साथ ही स्कूलों में आग की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। टीएचए के कुछ ही स्कूलों ने फायर विभाग से एनओसी ले रखी है। बाकी अन्य स्कूल नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की जान खतरे में डाल रहे हैं, जबकि प्रशासन भी चुप है।
विज्ञापन


टीएचए के ज्यादातर स्कूलों ने फायर सेफ्टी विभाग से एनओसी ही नहीं ली है। यदि एनओसी ली भी गई है तो उसे रिन्यू नहीं कराया गया है। ऐसे स्कूलों की फायर सेफ्टी विभाग ने सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। अब इनके  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैशाली जोन के 13 स्कूलों ने ही एनओसी रिन्यू कराई है और तीन स्कूलों की एनओसी में आपत्तियां हैं। बाकी स्कूल बिना एनओसी के चल रहे हैं। सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि जिन स्कूलों ने एनओसी नहीं ली है या रिन्यू नहीं कराई है। उन स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है।


इस संबंध में आलाधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ मिलकर स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि गर्मी में ओवर लोडिंग होने से ज्यादा आग लगती है। एसी भी इसका एक मुख्य कारण है। साथ ही शार्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं।       
     
बरतें सावधानी
- ओवर लोडिंग से बचें      
- आईएसआई मार्क के तारों का प्रयोग करें      

- आधुनिक विद्युत उपकरण प्रयोग करें      
- सभी को अग्रिशमन उपकरण चलाना आना चाहिए    
 
- स्कूलों में ओपन एरिया ज्यादा होना चाहिए      

हाल ही में लगी आग की घटनाएं      
- आशा दीप फांउडेशन के शेल्टर होम में लगी आग      
-  फादर एग्रेल स्कूल बस में लगी आग      

- वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सेनफोर्ट प्ले स्कूल में लगी आग      
- वेलबीइंग स्कूल में आग लगी, बाल बाल बचे 120 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed