फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Weapons of arms are murderous brothers of the IPS officer

हथियारों का शौकीन है आईपीएस अफसर का हत्यारोपी भाई

Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Weapons of arms are murderous brothers of the IPS officer
वेपन - फोटो : Getty

ईश्वर त्यागी हत्याकांड का आरोपी एवं आईपीएस अफसर का छोटा भाई हथियार चलाने का शौकीन है। वह कई बार फायरिंग कर चुका है। वह घर में मौजूद सभी हथियारों और दोस्तों के हथियारों से भी हवाई फायर कर देता था। इससे परिवार के लोग अक्सर डर जाते थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


उधर, इस सनसनीखेज एवं हाई प्रोफाइल हत्याकांड में चार दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।जानकारी के मुताबिक अनुज उर्फ डब्बू को हथियार चलाने का शौक है। करीब दो साल पहले वह गाजियाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया के घर के बाहर भी फयरिंग कर चुका है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने उसके खिलाफ कविनगर थाने में शिकायत भी की थी, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोपी अनुज ने इसके बाद कविनगर स्थित एक हथियार की दुकान के बाहर भी हवाई फायर किया था। इसके बाद भी परिवार ने उसे बचाते हुए समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनगर स्थित सेंट्रल पार्क में भी आरोपी हवाई फायर कर चुका है। उस समय वहां काफी बच्चे खेल रहे थे। गनीमत यह रही कि गोली किसी बच्चे को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी रखा था, लेकिन उनके पिता ईश्वर त्यागी ने लोगों से माफी मांगकर आरोपी अनुज को पुलिस की कार्रवाई से बचा लिया था।

फरार आरोपी अनुज उर्फ डब्बू के बडे़ भाई प्रवीण ने बताया कि अगर उन्हें पता होता कि अनुज आगे चलकर उनके पिता की हत्या कर देगा तो वह कभी उसे नहीं बचाते, बल्कि उसे जेल में बंद कराने में पुलिस की मदद करते।

एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि आरोपी की तलाश में दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दी जा रही है।  बता दें कि बृहस्पतिवार तड़के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी के पिता ईश्वर चंद त्यागी निवासी राजनगर सेक्टर-2/236 की उन्हीं के बेटे अनुज उर्फ डब्बू ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आखिर कहां से आते थे आरोपी के पास अवैध हथियार
भाई कुलदीप ने बताया कि आरोपी अनुज के पास कई ऐसे हथियार थे, जिन्हें उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुज के पास कई अवैध हथियार भी थे, जिन्हें वह भाई संजीव त्यागी के डर से छिपाकर रखता था।

ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि एक आईपीएस के भाई के पास आखिर कहां से अवैध हथियार आए।

साइलेंसर लगाकर हथियार से चलाई थी गोली
भाई प्रवीण ने बताया कि उनके आरोपी भाई अनुज ने उनके पिता को मारने के लिए अपने हथियार में साइलेंसर लगा लिया था, जिससे घर में किसी को गोली की आवाज सुनाई नहीं दें।


उन्होंने बताया कि वह त्योहार के समय पर इस तरह के हथियारों को उन्हें दिखाता था, जिनमें साइलेंसर लगे होते थे। यह बात भी दीगर है कि आखिर उसके पास साइलेंसर कहां से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed