फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   VIII student died by the noose

आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
VIII student died by the noose
सुसाइड - फोटो : demo pic

   

विज्ञापन

मां के साथ साहिबाबाद गांव में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मां से माफी मांगते हुए अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। पुलिस को अंदेशा है कि इसी वजह से मां के डांटने पर उसने आत्महत्या की है।

मूलरूप से जमशेदपुर झारखंड की रहने वाली किशोरी की मां साहिबाबाद गांव में किराए पर रहती हैं। वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी साहिबाबाद के ही एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे साफ हो रहा है कि छात्रा का किसी से प्रेम प्रसंग था। उसकी मां उसे रोकती थी। ऐसे में छात्रा ने सुसाइड किया है।  छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि ‘मम्मी, मैंने लाइफ में सारी गलती की है,
विज्ञापन
विज्ञापन


पर मैंने ऐसी गलती भी की है जिसके लिए माफी नहीं है। मैंने आपका दिल दुखाया है। सबसे पहली गलती है कि मैंने धरती पर जन्म लिया और दूसरी गलती है कि प्यार किया। मैं जब मर जाऊं तो मुझे कभी याद नहीं करना। मैं जब मर जाऊं तो मेरी जान से जरूर बात करना।’
 
मनोचिकित्सक बोले, बच्चों को डांटें नहीं, सही-गलत का मतलब समझाएं      
मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि जब बच्चे किशोरावस्था में कदम रखते हैं तो हर काम को एक जुनून के साथ करते हैं। यौवन के करीब होने के चलते अक्सर उन्हें दोस्तों से लगाव हो जाता, जिसे वह प्यार मान लेते हैं।


ऐसे में पैरेंट्स को चाहिए कि बच्चों को डांटने की बजाए एक दोस्त की तरह सही-गलत का अर्थ समझाएं। डांटने फटकारने से अक्सर बच्चे डरते हैं और सुसाइड जैसे कदम उठा लेते हैं।      

- स्टूडेंट्स द्वारा सुसाइड के मामले      
21 जुलाई 2016: बाइक नहीं दिलाने पर खोड़ा के प्रकाश विहार में छात्र ने किया सुसाइड      
09 अप्रैल 2015: नौवीं कक्षा में फेल होने पर श्यामपार्क में छात्र ने किया सुसाइड   

   
28 अक्टूबर 2014: खोड़ा में माता-पिता के डांटने पर आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या      
01 मार्च 2013- न्यायखंड-3 में छात्रा ने परीक्षा के तनाव के चलते फांसी लगाकर सुसाइड किया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed