फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   vehicle are trodden to retired inspecter on Morning Walk

मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर को वाहन ने रौंदा

Thu, 11 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
vehicle are trodden to retired inspecter on Morning Walk
अपराध - फोटो : अमर उजाला
जल निगम रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर पहुप सिंह प्रजापति (62) की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। विजय नगर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पहुप सिंह प्रजापति पुत्र बुधाराम प्रजापति आर-13 रेलवे कालोनी प्रताप विहार में रहते थे।

वह 2013 में यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। मूलरूप से मथुरा के राया के रहने वाले थे। इनके तीन बेटियां और एक बेटा है। मेरठ समेत कई जिलों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पहुप सिंह बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही वह जल निगम रोड से वापस लौट रहे थे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। वह काफी देर घायल हालत में सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने विजय नगर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed