{"_id":"587285444f1c1b1b75ba7e6e","slug":"up-to-24-hours-more-than-300-complaints-to-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 को 24 घंटे में 300 से अधिक शिकायतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 को 24 घंटे में 300 से अधिक शिकायतें
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-100 के शुरू होने के पहले 24 घंटे में 300 से अधिक शिकायतें पुलिस को मिली हैं। इनमें अधिकतर कॉल आपसी विवाद और टेस्ट कॉल थीं। एसपी कंट्रोल रूम एके पांडेय ने बताया कि शुरुआत में पीआरवी का रेस्पांस टाइम दो मिनट से लेकर अधिकतम 16 मिनट का रहा है।
शनिवार रात आठ बजे से यूपी-100 ने काम करना शुरू कर दिया और रात आठ बजे से 100 नंबर की कॉल लखनऊ जाने लगीं। वहां से ही पीआरवी को घटनास्थल पर भेजा गया। पहले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक शिकायतें आपसी विवाद की थीं।
इसके अलावा पचास से अधिक लोगों ने टेस्ट कॉल्स की हैं। वहीं, जनपद को यूपी-100 के तहत मिली सभी पीआरवी को 60 स्थानों पर तैनात किया गया है। इनकी मॉनिटरिंग थाने स्तर व पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा की जा रही है। बता दें कि 19 दिसंबर को पुलिस लाइंस में यूपी-100 का उद्घाटन हुआ था।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस को 64 पीआरवी मिली हैं, जिनमें से 60 मिल चुकी हैं, जबकि चार अभी मिलनी बाकी हैं। इसमें स्क्रीन भी लगी हुई है। फिलहाल तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें ड्राइवर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल है। हालांकि इसमें एक दरोगा को भी तैनात करने की तैयारी है। पीआरवी के अलावा कंट्रोल रूम में 75 पीसीआर भी हैं।