फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrollable truck mounted kiosks, a death, four injured

बेकाबू ट्रक खोखे पर चढ़ा, एक की मौत, चार घायल

Sat, 16 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck mounted kiosks, a death, four injured
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
 एनएच-58 पर महेंद्रपुरी कट के पास कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पान के खोखे पर जा चढ़ा। दुर्घटना में खोखे में बैठे संचालक रामजी (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चार अन्य लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक है। उसे मेरठ रेफर किया गया है। ट्रक के चालक-हेल्पर भाग गए। हाईवे के बीच ट्रक थम जाने से रात 12 बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। महेंद्र पुरी निवासी रामजी, कालोनी के ही अन्नू, बबलू, सुरेश व मोहन पार्क निवासी बसंत के साथ महेंद्र पुरी कट के पास खोखे पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट से एक कार मेरठ की ओर जाने के लिए मुड़कर ट्रक के सामने आ गई। सरियों से लदे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाते हुए ट्रक को साइड पटरी की ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक खोखे पर जा चढ़ा। बसंत और रामजी खोखे में दब गए थे।

अन्नू, बबलू और सुरेश को चोटें आईं। लोगों को एकजुट होता देख आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मशक्कत के बाद रामजी और बसंत को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को जीवन अस्पताल लेकर पहुंची।

डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। बसंत की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर किया। अन्नू, बबलू, सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उधर, हादसे की वजह से सरियों से लदा ट्रक हाईवे पर ही खड़ा हो गया। इससे दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सीओ मोदीनगर राजेश और एसओ बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे।

रात 12 बजे तक पुलिस क्रेन बुलाकर ट्रक को हाईवे से हटाने में जुटी रही। बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के  खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल बसंत एक घंटे तक खोखे में दबा तड़पता रहा।


ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार ले रही जान
हाईवे पर ट्रक ओवरलोडिंग के बावजूद तेज रफ्तार से चलते हैं। यह ट्रक भी सरिया लदा था। कई बार ट्रक की रफ्तार और ओवरलोडिंग हाईवे पर लोगों की जान ले चुकी है। कट के पास भी ट्रक चालक रफ्तार कम नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed