{"_id":"571fba954f1c1b7827a91b48","slug":"unclaimed-cars-in-front-of-the-fire-at-the-outpost-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने लावारिस कारों में लगी आग, जाम लगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के सामने लावारिस कारों में लगी आग, जाम लगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी के अनपरा प्लांट में भीषण आग
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-58 पर शहाबनगर पुलिस चौकी के सामने खड़ीं लावारिस आठ कारों में मंगलवार शाम आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस वजह से हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात स्मूथ कराया। पुलिस के मुताबिक झाड़ियों में आग लगने के कारण कारें चपेट में आ गईं। कारों की नीलामी होनी थी। कोतवाली परिसर में जगह नहीं होने के कारण कुछ लावारिस कारें शहाबनगर पुलिस चौकी के सामने खड़ी हैं। इनके पास पेड़ और झाड़ियां हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग कारों तक पहुंच गई। तीन मारुति, दो सेंट्रो, तीन वैगनआर जल र्गइं। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाईवे किनारे कारों में आग लगने से मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके चलते जाम लग गया। पुलिस करीब साढ़े पांच बजे यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि लावारिस कारों को नीलामी होने वाली थी।