फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tuition teacher's teenage son molested a five-year-old girl in Ghaziabad

शर्मनाक : गाजियाबाद में ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे ने पांच वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

मकान मालिक की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी बच्ची। हंगामे के बाद केस दर्ज।

विज्ञापन
Tuition teacher's teenage son molested a five-year-old girl in Ghaziabad
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजयनगर में ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे द्वारा एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ छात्रा घर पहुंची तो परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उनसे अभद्रता कर मामला रफा-दफा करने का दबाव डाला। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्रवाई शुरू हुई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी एलकेजी में पढ़ती है। वह मकान मालिक की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती है। मंगलवार को उनकी बेटी अपने भाई को साथ लेकर ट्यूशन पढ़ने गई तो टीचर घर पर नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी बेटी वहीं रुक गई और बेटा उसे छोड़कर घर आ गया। आरोप है कि टीचर की गैर मौजूदगी में उसके 12 वर्षीय बेटे ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची। पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज का खर्च देकर समझौते का डाला दबाव 
छात्रा के पिता का आरोप है कि अस्पताल में आरोपी पक्ष पहले से मौजूद मिला। उसने वहां इलाज का खर्च देने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाला। उन्होंने फैसले से इनकार कर दिया तो आरोपी पक्ष ने उनका मोबाइल छीन लिया और अभद्रता शुरू कर दी।


हंगामे के बीच पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed