फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   transporter Car puncture loot Rs 32 lakh

पंचर कर ट्रांसपोर्टर की कार से उड़ाए 32 लाख रुपये

Thu, 27 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशांबी
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशांबी Updated Thu, 27 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 transporter Car puncture loot Rs 32 lakh
लूट
 रेडिसन होटल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की कार से 32 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी नरेंद्र जैन का गाजीपुर में ट्रांसपोर्ट है।

बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे नरेंद्र ड्राइवर कमल के साथ ट्रांसपोर्ट से घर लौट रहे थे। उनकी कार में बैग था, जिसमें 32 लाख रुपये थे। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें मकान बनवाना है, जिस कारण वह एक दोस्त से कैश उधार लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


यूपी गेट से पहले स्कूटी सवार युवती ने उन्हें इशारों में टायर पंचर होने की जानकारी दी। रेडिसन होटल के सामने ड्राइवर ने कार रोकी। ड्राइवर टायर बदलने लगा और वह कार से उतरकर मोबाइल पर बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश उनकी कार से बैग लेकर यूपी गेट की तरफ भागे हैं। ड्राइवर ने दिल्ली की ओर भागकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।

करीब आधे घंटे बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की।  सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि बैग कार की पिछली सीट के नीचे की तरफ रखा था।


जो खिड़की से बाहर से दिखाई नहीं दे सकता। ऐसे में घटना में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने दिल्ली में कार पंचर की और कौशांबी में मौका देखकर बैग उड़ा लिया। यह भी जांच की जा रही है कि बदमाशों को बिना देखे ही ड्राइवर कमल दिल्ली की ओर क्यों भागा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed