{"_id":"582b58754f1c1b58368ff1a7","slug":"transforming-the-old-bank-notes-were-female-house-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट बदलने बैंक गईं महिला, घर साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नोट बदलने बैंक गईं महिला, घर साफ
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर बाजार के एक मकान का ताला तोड़कर ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोर 70 हजार की नगदी, करीब छह लाख के जेवर, चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और बैंक लॉकर की चाभी ले गए। खास बात यह है कि महिला का मकान हाईवे और मोदी भवन से सटा है। मोदी भवन के गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं। वारदात के वक्त महिला पुराने नोट चेंज कराने बैंक गई थी।
अपर बाजार कालोनी में शकुंतला शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति सत्यनारायण की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में बेटा दीपक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुत्रवधू सीमा ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं।
महिला के मुताबिक मंगलवार सुबह वह नौ बजे रेलवे रोड स्थित एक बैंक में पुराने नोट चेंज कराने गई थीं। पुत्रवधू स्कूल चली गई थी। घर पर बेटा और नौकरानी थी। दोपहर एक बजे बैंक में कैश खत्म होने के कारण वे घर पहुंची तो मकान के मुख्य गेट का कुंडा और अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
चोर अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार की नगदी, छह लाख के जेवर, चांदी के लक्ष्मी गणेश और बैंक की पासबुक, लॉकर की चाबी समेत लाखों का समान ले गए थे। पीड़िता ने बताया कि चोरी हुई नगदी में माता के जागरण कराने के लिए एकत्र किए गए 43 हजार रुपये भी थे।
पीड़िता ने बताया कि फोन पर उसके बेटे का कहना है कि नौकरानी 10 बजे चली गई थी और वह भी ताला लगाकर 11.30 बजे दिल्ली के लिए निकला था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
पुराने 500 और 1000 के नोट ले गए चोर
शकुंतला शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से माता का जागरण कराने के लिए रुपये जमा कर रही थीं। इसमें 500 और 1000 रुपये के नोट भी शामिल है। चोर उन्हें भी चोरी कर ले गए।