फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Way of dealing with race officials show

अफसर बताएंगे जात से निपटने का तरीका

Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Way of dealing with race officials show
अन्य - फोटो : अमर उजाला

 बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था पर डीएम ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। मंगलवार शाम को डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए शहर के व्यस्तम चौराहों की रिपोर्ट मांगी। डीएम का आदेश मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने प्वाइंट पर सर्वे करते नजर आए।

विज्ञापन


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए मंगलवार दोपहर बाद डीएम निधि केसरवानी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया। एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एडीएम फाइनेंस, सभी एसडीएम, अंडर ट्रेनी एएसडीएम के अलावा गाजियाबाद के तीनों तहसीलदारों की ड्यूटी निर्धारित की गई।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों को दो-दो ऐसे चौराहे और प्वाइंट दिए गए, जहां सुबह शाम (पीक ऑवर्स) में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। डीएम ने बताया कि सभी अधिकारी चौराहों पर न केवल बिगड़ी व्यवस्था को चिन्हित करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि वहां कितने पुलिसकर्मी और होमगार्ड की ड्यूटी लगी है और कितने मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट सभी अधिकारी उन्हें देंगे और इस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह को राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ रोड तिराहे की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे का सौंदर्यीकरण कर यहां से न केवल अतिक्रमण हटाया सकता है बल्कि चौराहे के ट्रैफिक को भी स्मूथ बनाया जा सकता है।

अधिकारियों ने जांची यह व्यवस्थाएं

- दिल्ली से यूपी में प्रवेश के साथ ही आखिर ट्रैफिक की स्पीड पर ब्रेक क्यों लग जाता है
- पीक ऑवर्स में शहर के किन-किन प्वाइंट पर ट्रैफिक जाम की समस्या आती है

- चौराहे पर कितने पुलिसकर्मी और होमगार्ड की ड्यूटी है और मौके पर कितने अनुपस्थित होते हैं
- ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ठीक से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं या नहीं

- जाम प्वाइंट या चौराहे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर में मामूली सुधार की गुंजाइश

यहां-यहां लगी अधिकारियों की ड्यूटी

- एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह---- राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ रोड तिराहा
- एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल----    मोहन नगर चौक

- एडीएम प्रशासन जेएस मिश्रा ------    हिंडन पुस्ता
- एसडीएम शैलेंद्र सिंह    ---------    दिल्ली बॉर्डर

- एसडीएम सदर अतुल कुमार--------    दिल्ली गेट, जीटी रोड


शहर की मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था को अभी देखा जा रहा है। सभी अधिकारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- निधि केसरवानी, डीएम गाजियाबाद

मेरठ तिराहे पर पलटा ट्रक, दो घंटे जाम


मेरठ रोड तिराहे पर ट्रक पलटने की वजह से मंगलवार सुबह दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे सैकड़ों लोग बिलबिला गए। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। ट्रक दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहा था।

रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक मेरठ तिराहा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे में था, जो हादसे के बाद भाग गया। सुबह करीब आठ बजे तक तो ट्रैफिक जैसे-तैसे चलता रहा, मगर जब दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी तो लंबा जाम लग गया।

जाम में फंसे लक्की तोमर ने बताया कि वह दिल्ली के मयूर विहार से हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस की लापरवाही की वजह से दो घंटे से जाम में फंसे हैं। इंदिरापुरम निवासी पूजा ने बताया कि वह स्कूटी पर मेरठ रोड स्थित स्कूल जा रही हैं लेकिन डेढ़ घंटे से जाम में फंसी हैं।


राहुल कौशिक ने बताया कि मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल में उनके पिता एडमिट हैं। उन्हें देखने के लिए अर्थला से सुबह नौ बजे निकले थे, लेकिन जाम में फंसे हुए हैं। सुबह करीब 10 बजे ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। हालांकि ट्रक हटने के बाद भी काफी देर वाहन रेंग-रेंग कर चले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed