फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Towers trick to swindle two arrested

टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Towers trick to swindle two arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कविनगर पुलिस ने टावर लगाने का झांसा देकर ठगने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी सुमित उर्फ कमल सिंह और अरुण कश्यप निवासी शताब्दीपुरम गोविंदपुरम हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपी 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। आरडीसी में कॉल सेंटर चला रहे थे, जहां से वे अखबार में विज्ञापन देकर लोगों को टावर लगवाने के लिए आमंत्रण देते थे। विज्ञापन पढ़कर दिए नंबर पर कॉल करने वाले लोगों को वह मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर एडवांस रुपये लेकर ठगी करते थे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह एक साल में सौ से अधिक लोगों से करीब 50 लाख रुपये ठग चुके हैं। उन्होंने नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और बुलंदशहर के लोगों को ज्यादा शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अलीगढ़ निवासी महेंद्र और हैबतपुर बिसरख निवासी हेमचंद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  एक माह पहले कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आरडीसी स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप, प्रिंटर, 22 मोबाइल, टावर लगवाने के लिए बनाए गए फर्जी कागजात आदि बरामद किए हैं। इस संबंध में एसओ कविनगर का कहना है कि बृहस्पतिवार को ठगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी लड़कियाें से कराते थे कॉल
पुलिस का कहना है कि कॉल करने के लिए आरोपियों ने कॉल सेंटर पर कई लड़कियां रखी थीं, जो कॉल कर लोगों को मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस समझाकर उन्हें एडवांस और रजिस्ट्रेशन रकम को एक बैंक अकाउंट में जमा करने को कहती थीं।


लड़कियों की बातों में आकर सैकड़ों लोग दिए गए अकाउंट में रकम जमा कर देते थे। एसओ ने बताया कि लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए। पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed