फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three killed in two bikes

दो बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत

Fri, 14 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three killed in two bikes
सड़क हादसा - फोटो : demo pic

विज्ञापन

स्टेट हाईवे-57 पर बृहस्पतिवार सुबह नानू गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ वर्षीय बच्चेे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बाइक सवार 12 वर्षीय बच्ची घायल हुई है। मरने वालों में दो चचेरे भाई शामिल हैं।

बृहस्पतिवार शाम साढे़ छह बजे दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि बागपत के युवक का शव दिल्ली के एक अस्पताल में रखा है। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


नानू गांव निवासी अमित (26) पुत्र कपिल अपने चचेरे भाई-बहनरुद्र (8) और तनु (12) को सुबह करीब सात बजे मंडोला गांव में पुलिस चौकी के पास स्कूल छोड़ने जा रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पर बागपत की ओर से आ रही बाइक की उनकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तनु बाइक से उछलकर फुटपाथ पर जा गिरी जबकि अमित और रुद्र की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उसकी पहचान अरुण (25) निवासी नंगला बहलोलपुर बागपत के रूप में हुई है। घायल तनु को प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसएचओ ट्रॉनिका सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि अमित और रुद्र का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।


वहीं, अरुण के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शिकायत मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी घायलों के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed