फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Those police station against the builder

बिल्डर के खिलाफ थाने पहुंचे लोग

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Those police station against the builder
आग - फोटो : अमर उजाला

आरडीसी की आदित्य टावर की आठ मंजिला इमारत में आग लगने के मामले में बिल्डर के खिलाफ कविनगर थाने में शिकायत की गई है। शिकायत आदित्य कारपोरेट हब ओक्यूपेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने की है। आरोप है कि फायर सिस्टम की मेंटेनेंस नहीं कराई गई थी, न ही फायर सिस्टम दुरुस्त थे।

विज्ञापन


शिकायत कर्र्ताओं का कहना है कि शुक्रवार को फॉर्च्यून ऑयल के आरएसएम ऑफिस में आग लगने से बिल्डिंग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी वजह बिल्डर द्वारा स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम का दुरुस्त न होना है।
विज्ञापन


हादसे में जान का नुकसान होने से बाल-बाल बचा है। बिल्डर द्वारा कई वर्षों से फायर फाइटिंग सिस्टम का मेंटिनेंस नहीं करवाया जा रहा है। बिल्डर बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट व बिल्डिंग के रखरखाव के कार्य को वेलफेयर सोसायटी को नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन के अभाव के कारण सोसायटी बिल्डिंग का रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। बिल्डर ऑफिस स्पेस का क्रय विक्रय करते समय क्रेताओं से काफी पैसा बिल्डिंग के  मेंटिनेंस के लिए लिया गया था, जो अपने निजी प्रयोग में लिया जा रहा है।

बिल्डर का यह दायित्व है कि इस प्रकार एकत्र की गई रकम का भुगतान सोसायटी को दे, जिससे की बिल्डिंग का रखरखाव ठीक से किया जा सके। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


सोसायटी के पदाधिकारी खुद जमा कर रहे पैसा
सोसायटी के पदाधिकारी बिल्डिंग के ऑफिस मालिकों से पैसा इकट्ठा कर खुद भी मेंटिनेंस और फायर सिस्टम को दुरु स्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 70-80 ऑफिस से चार लाख रुपये भी इकट्ठा किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed