फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   theft chain from women at Sarishama Gun Point

सरेशाम गन प्वाइंट पर महिला से लूटी चेन

Tue, 14 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
theft chain from women at Sarishama Gun Point
सीसीटीवी - फोटो : demo

डीएलएफ कालोनी में खरीदारी कर लौट रही अकाउंटेंट की पत्नी से बदमाशों ने गनप्वाइंट पर चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।डीएलएफ कालोनी निवासी मुनेंद्र झा यहां पत्नी विनीता और बच्चों के साथ रहते हैं। वह एक निजी स्कूल के अकाउंटेंट हैं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम चार बजे विनीता पड़ोस में रहने वालीं रचना के साथ मार्केट से खरीदारी करने गई थीं। लौटते समय रचना कुछ पीछे छूट गईं तो विनीता सड़क किनारे खड़ी होकर उनका इंतजार करने लगीं। तभी पीछे से स्पोर्ट्स बाइक पर आए दो युवकों ने उनसे कुछ दूरी पर अचानक बाइक रोक दी।
विज्ञापन


वह कुछ समझती इससे पहले ही पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरा और उनके पास आकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे चेन लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से दिल्ली की ओर फरार हो गए। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे      
लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पास जाता है और उनकी कनपटी पर तमंचा लगा देता है। इसके बाद सीधे झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट लेता है।


महिला का कहना है कि बदमाश काफी दूर से उनके आसपास ही बाइक घुमा रहे थे। उन्हें शक तो हुआ था लेकिन बदमाश आगे निकल गए तो वह निश्चिंत हो गईं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed