फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman lives by jumping from the 13th floor

13वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The woman lives by jumping from the 13th floor
बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की पंचशील सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूदकर एक महिला (33) ने शुक्रवार शाम जान दे दी। आत्महत्या की वजह उसका टीबी की बीमारी से परेशान होना बताया गया है। सुसाइड नोट में भी महिला ने इस घटना का जिम्मेदार खुद को बताया है। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोएडा स्थित एक बीपीओ में वाइस प्रेजीडेंट विशाल विलास का पंचशील सोसायटी में फ्लैट है। विशाल मोहननगर के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से पंचशील सोसायटी की 13वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते हैं।
विज्ञापन


छह जनवरी 2013 को उनकी शादी दिल्ली लोरेंस रोड निवासी सुपर्र्णा से हुई थी। शादी के बाद फ्लैट में विशाल विलास पत्नी सुपर्णा विलास, ससुर स्टीफन और दो बच़्चों के साथ रहते हैं। पत्नी सुपर्णा घरेलू महिला थी, वह चार माह से टीबी की बीमारी से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढे़ तीन बजे वह ऑफिस गए थे। फ्लैट में पत्नी, ससुर और उनके बच्चे थे। परिजनों ने बताया कि शाम पांच बजे बजे सुपर्णा ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। उनके सिर में गंभीर चोट आई, मौके पर ही मौत हो गई। 

ससुर ने बताया कि उस वक्त वह फ्लैट में सो रहे थे, बेटी की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने दामाद को जानकारी दी। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया, आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी तो विजयनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया।


एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि  फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने लिखा है कि  ‘मैं खुद को मार रही हूं, इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं।’ परिजनों ने बताया कि सुपर्णा पूर्व में भी हाथ की नस और नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed