फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman in front of the metro station five lakhs looted

मेट्रो स्टेशन के समाने महिला से पांच लाख लूटे

Tue, 01 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो/ अमर उजाला वैशाली Updated Tue, 01 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The woman in front of the metro station five lakhs looted
लूट
मेट्रो स्टेशन के सामने किराना शॉप संचालिका से बदमाशों ने पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना मंगलवार की है। परिवार ने मामले की शिकायत पहले थाना सिहानीगेट थाने में और बाद में एसएसपी से की। कप्तान ने इंदिरापुरम पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के लोहिया नगर सी-237 में सरला गर्ग परिवार के साथ रहती हैं। वह घर के पास ही किराना की दुकान चलाती हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह ड्राई फ्रूट की खरीदारी करने के लिए कार से दिल्ली जा रही थीं। उनकी बेटी व बेटा साथ थे।
विज्ञापन


बेटे को दिल्ली किसी काम से जाना था, ऐसे में उन्होंने वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उसे उतार दिया। बेटे को उतारते ही वह गाड़ी स्टार्ट कर ही रही थीं कि दो युवक और एक युवती उनकी कार के विंडो के पास आए और उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कुछ समझती इससे पहले ही बदमाश ने उन्हें धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो बेटी को गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने कार में रखा रुपयों से भरा बैग उठाकर मेट्रो स्टेशन की पीछे की ओर भाग गए।

महिला ने बताया कि वह इतनी घबरा गईं थी कि पांच मिनट के लिए कुछ बोली तक नहीं निकली। इसके बाद बेटे को कॉल कर वापस बुलाया। बेटे के आने के बाद डरी सहमी घर लौट गईं।


अगले दिन आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने घर के पास ही स्थित थाना सिहानी गेट में मामले की शिकायत दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घटना को इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की बताते हुए वहां जाने को कहा। बृहस्पतिवार को शिकायत पर मिलने पर एसएसपी ने मामले की जांच थाना इंदिरापुरम ट्रांसफर कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed