फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The wife's neck with a knife stabbed, seriously

चाकू से किए पत्नी की गर्दन पर वार, गंभीर

Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The wife's neck with a knife stabbed, seriously
प्रतीकात्मक तस्वीर
 रजापुर में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया है। उसका गला, उंगलियां और सिर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, गंभीर हालत में उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कविनगर पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


घायल हुई पूजा (20) बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करती है। पहले वह दिल्ली में नौकरी करती थी, जहां उसकी दोस्ती कमलेश से हुई थी, जिससे चार साल पहले उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन


कमलेश घर जमाई बनकर रहता है। वह बजरिया स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। पूजा का परिवार मोदीनगर का रहने वाला है, यहां किराए पर रजापुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि पूजा को सोमवार देर शाम गंभीर रूप से घायल हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मां मंजू का कहना है कि कमलेश और पूजा का दो दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था।


शाम को पूजा किचन में खाना बना रही थी, तभी कमलेश आया और चाकू से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और सिर के अलावा चाकू रोकने की कोशिश की तो उसकी उंगलियां भी जख्मी हो गई हैं। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed