{"_id":"572b94cb4f1c1b44735cd267","slug":"the-raid-on-the-restaurant-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट पर बदमाशों का घावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट पर बदमाशों का घावा
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Fri, 06 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित बलराज नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लूट के दौरान बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली रेस्टोरेंट में आए दो युवकों को लगी। जिन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायरिंग के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि उनका एक साथी भाग गया। पुलिस ने बदमाशों की बाइक और पिस्टल बरामद कर ली है।
बलराज नगर निवासी सियाराम यहां दिल्ली-सहारनपुर रोड पर मिथिलांचल रेस्टोरेंट चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे सियाराज रेस्टोरेंट पर ही थे तभी एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
एक युवक बाइक के पास रहा, जबकि दो अंदर आ गए। युवकों ने आते ही सियाराम पर पिस्टल तान दी और गल्ला निकालने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने पिस्टल से दो राउंड जमीन पर गोली चलाई।
गोली जमीन से टकराने के पास ही सामने टेबल पर खाना खा रहे युवक वसीम के बाएं पैर में लगी। जबकि, दूसरी गोली राकेश को लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने दोनों बदमाशों को घेरकर दबोच लिया।
भीड़ को देखकर बाहर खड़ा उनका साथी बाइक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी लुटेरे गगन निवासी तिलकराम कालोनी और अरुण निवासी उत्तरांचल कालोनी हैं।
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। बदमाश गल्ले से कुछ लूट नहीं पाए। इससे पहले ही लोगों ने उन्हें दबोच लिया।