फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The intoxicating drink cold drinks rape, threatened to viral MMS

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, एमएमएस वायरल करने की धमकी दी

Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ट्रांस हिंडन
ब्यूरो/ अमर उजाला ट्रांस हिंडन Updated Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The intoxicating drink cold drinks rape, threatened to viral MMS
rape - फोटो : File Photo
दिल्ली के करावल नगर निवासी युवती को अपने घर बुलाकर और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लाजपत नगर निवासी युवक ने रेप किया। युवती को धमकी दी कि उसने एमएमएस बना लिया है, अगर किसी से कुछ कहा तो एमएमएस वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के करावल नगर निवासी पीड़िता कौशांबी स्थित एक कंपनी के ऑफिस में काम करती हैं। करीब एक साल पहले पीड़िता की पहचान ऑफिस में आने वाले लाजपत नगर साहिबाबाद निवासी राहुल से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल ने युवती से जान पहचान बढ़ाई और मार्च 2016 में उसे अपने घर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में रेप किया। होश आने पर एमएमएस वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार उसने पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया, मगर राहुल ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसे बहला लिया। पीड़िता ने बुधवार को थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई अखिलेश गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed