फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The cheque was 500, out 45000

दिया 500 का चेक, निकाल लिए 45000

Thu, 01 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Thu, 01 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The cheque was 500, out 45000
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
ज्ञान खंड-1 निवासी एक ट्रांसपोर्टर द्वारा दिए चेक पर रकम बढ़ाकर ठगों ने बड़ी रकम कैश करा ली। पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 500 रुपये का चेक दिया था, जिसे ठगों ने 45 हजार रुपये का बना डाला।
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ट्रांसपोर्टर को ठगी का पता चला। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि चेक के जरिए रकम निकाली गई है, जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


ज्ञान खंड-1 में सत्यानंद पाठक परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दिल्ली में न्यू धनबाद ट्रांसपोर्ट कंपनी है। कई दिनों से उनके मोबाइल पर एक प्राइवेट बैंक की ओर से क्रेडिक कार्ड बनाने के लिए कॉल आ रही थी, जिस पर उन्हें क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बैंक के एग्जीक्यूटिव के रूप में एक व्यक्ति उनसे मिला और 500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस मांगी, जिस पर उन्होंने चेक काटकर दे दिया। मंगलवार को करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 45 हजार रुपये निकाले गए हैं।


बैंक से पता करने पर जानकारी मिली कि पैसे उसी चेक से निकाले गए हैं, जो उन्होंने दिए थे। ठगों ने 500 रुपये के चेक को 45 हजार रुपये का बनाकर कैश करा लिया। बाद में सत्यानंद ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया और थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed