{"_id":"58b9b2674f1c1b214e831ac5","slug":"tenant-s-minor-daughter-was-raped-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार की बेटी से नाबालिग ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार की बेटी से नाबालिग ने किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन गार्डन इलाके में रविवार शाम मकान मालिक के नाबालिग बेटे ने किराएदार की आठ साल की बेटी से रेप किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
वृंदावन गार्डन निवासी ट्रक चालक यहां किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक सप्ताह से ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम लौटे तो उनकी पत्नी ने बताया कि रविवार शाम को वह दोनों बच्चों को लेकर खरीदारी करने मार्केट गई थीं।
उनकी आठ साल की बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच मकान मालिक के 17 वर्षीय लड़के ने कमरे में घुसकर बेटी के साथ रेप किया। जब वे घर लौटीं तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद से ही बच्ची की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
वह थाने जाने लगीं तो मकान मालिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और तुरंत कमरा खाली करने को कहा। इससे डर कर उसने थाने में शिकायत नहीं दी। उसके लौटने के बाद वे थाना साहिबाबाद पहुंचे और तहरीर दी।
आरोपी के परिजन बोले-झूठे हैं आरोप
आरोपी के परिजनों ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने झूठी कहानी बनाई है। उन्होंने कमरे का दो माह का किराया नहीं चुकाया है। जब उन्होंने किराया मांगा तो वह बहाने बनाने लगे। उन्होंने कमरा खाली करने को कहा तो झूठा आरोप लगा दिया। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि बेटे की करतूत को छिपाने के लिए मकान मालिक झूठे बहाने बना रहे हैं।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नाबालिग दोषी पाया गया तो उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है।