{"_id":"56f176544f1c1b5e6ef14d24","slug":"supply-of-wine-hidden-in-vegetables-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों में छिपाकर शराब की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जियों में छिपाकर शराब की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर सब्जियों में छिपाकर ट्रक में ले जाई जा रही 156 पेटी अवैध शराब आबकारी टीम ने सिहानी गेट पुलिस के साथ पकड़ी है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर केपी यादव ने बताया कि शराब हरियाणा में करनाल से लाई जा रही थी।
अरुणाचल प्रदेश में यह शराब बिक्री के लिए वैध थी, लेकिन तस्कर इसे महंगे दामों में बेचने के लिए मेरठ ले जा रहे थे। पकड़ा गया तस्कर शनि निवासी दिल्ली है। आरोपी ने बताया कि होली के मद्देनजर शराब की डिमांड बढ़ गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक सूचना पर आरोपी शराब तस्कर को एनएच-58 पर मोरटा चौकी क्षेत्र से पकड़ा गया है। अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है।