फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students read the Koran, created a commotion

छात्र के कुरान पढ़ने से मचा हड़कंप, खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंचे घर

Wed, 10 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Students read the Koran, created a commotion
- फोटो : अमर उजाला

बीए द्वितीय वर्ष के छात्र के कुरान पढ़ने पर धर्म परिवर्तन करने की अफवाह से खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में खुफिया विभाग के अधिकारी छात्र के घर पहुंचे और जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


वहीं हिंदू संगठनों के लोगों का भी छात्र के बाहर तांता लग गया। उधर छात्र का कहना है कि उसने हिंदी में कुरान पढ़ी थी, मगर धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

परिजनों का कहना है कि कालोनी में कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है और उन्होंने यह अफवाह उड़ाई है।मामला मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत एक कालोनी से जुड़ा है।

कालोनी निवासी युवक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बताया जाता है कि रमजान के दौरान छात्र ने एक अपने मुस्लिम दोस्त से हिंदी में धार्मिक ग्रंथ कुरान लेकर पढ़ी थी। इस दौरान छात्र ने दाढ़ी, मूंछ नहीं बनवाई।

विज्ञापन

छात्र ने कहा, नहीं किया धर्म परिवर्तन

Students read the Koran, created a commotion
इससे कालोनी में छात्र के धर्म परिवर्तन की चर्चा शुरू हो गई। चर्चा होते-होते मंगलवार को खुफिया विभाग और हिंदू संगठनों के लोगों के कानों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में एलआईयू और हिंदू संगठन के लोग छात्र के घर पहुंचे और बातचीत की। छात्र ने बताया कि उसने हिंदी में कुरान जरूर पढ़ी है, मगर धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

छात्र के परिजनों का कहना है कि उनका कालोनी में कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। यह अफवाह उन्हीं लोगों ने उड़ाई है। उनका बेटा हनुमान चालीस पढ़ने वाला है।

सीओ एलआईयू अलका धर्मराज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। छात्र से पूछताछ की जा चुकी है। छात्र ने धर्म परिवर्तन करने की बात से इनकार किया है। इसके बावजूद भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed