फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Medical student confirmed rape, the accused prison

मेडिकल में छात्रा से रेप की पुष्टि, आरोपी गया जेल

Fri, 23 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical student confirmed rape, the accused prison
अपराध - फोटो : अमर उजाला
छात्रा को अगवा कर रेप मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है।  गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक निवासी विजय नगर से पूछताछ के बाद कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि दोनों की पिछले एक साल से दोस्ती है।
विज्ञापन


उसने छात्रा का कार से अपहरण नहीं किया था। वह दोनों ऑटो में लोनी गए थे। रात में प्राइमरी स्कूल में रुके थे। बुधवार सुबह दीपक की मौसी ने दोनों को साथ घूमते देख लिया और यह बात दीपक की मां को बता दी।
विज्ञापन


उसकी मां मोहन नगर चौराहा पर पहुंच गई, जहां उसने उसे और छात्रा को ऑटो से उतरते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वह छात्रा को उसके घर के बाहर छोड़कर चली गई। दूसरी तरफ, छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी बाकी तीनों आरोपियों को बचाने के लिए वारदात को तोड़ मरोड़ रही है। शुक्रवार को वह इस संबंध में एसएसपी से शिकायत करेंगे। बता दें कि मंगलवार रात ट्यूशन को गई 11वीं की छात्रा गायब हो गई थी। बुधवार को छात्रा अर्द्धबेहोशी की हालत में एनएच-24 पर मिली थी।

उसके बयानों के आधार पर उसके परिजनों ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें दीपक और एक महिला समेत चार लोगों पर कार से उसे अगवा कर ले जाने और रेप करने का आरोप लगाया था। देर रात पुलिस ने दीपक को तिगरी कट से गिरफ्तार कर लिया था।


वह भी 11वीं का छात्र है। रात में नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता है। पुलिस को उसने पहले नाबालिग बताया था, हालांकि बृहस्पतिवार को उसके डॉक्यूमेंट देखे गए तो उसकी उम्र 19 साल (बालिग) निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed