फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State actors troubled priest sought euthanasia

अराजक तत्वों से परेशान पुजारी ने मांगी इच्छा मृत्यु

Sat, 31 Dec 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद(साहिबाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद(साहिबाबाद) Updated Sat, 31 Dec 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
State actors troubled priest sought euthanasia
अपराध - फोटो : अमर उजाला

शिकायत के बावजूद अराजक तत्वों पर कार्रवाई न होने से नाराज पुजारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। एसएसपी ने पुजारी को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


हर्ष विहार स्थित मंदिर के पुजारी श्याम बाबा ने बताया कि आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने 31 अक्तूबर को उनके साथ मारपीट की। कमंडल, मोबाइल व नकदी लूट ली। शिकायत करने पर चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


ये अराजक तत्व मंदिर के आसपास मांस फेंक देते हैं, जिससे माहौल खराब होने की आशंका रहती है। इतना ही नहीं जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने 24 दिसंबर की सुबह मंदिर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 किलो वजन का पीतल का कलश व दानपात्र में रखे एक हजार रुपये लूट ले गए। पुजारी ने बताया कि कई बार वह पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अगर स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही तो वह इसकी जांच करवाएंगे।

हाथ देखने से मना करने पर महंत को पीटा

State actors troubled priest sought euthanasia
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
हाथ देखने से मना करने पर बृहस्पतिवार शाम दो युवकों ने वाल्मीकि आश्रम के महंत से मारपीट की। पीड़ित ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। शाम करीब चार बजे बंथला गांव स्थित वाल्मीकि आश्रम के महंत कृष्ण नाथ आश्रम के बाहर खड़े थे।

इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने महंत से हाथ देखने को कहा। महंत ने हाथ देखने से इंकार किया तो युवकों ने धक्का मुक्की कर उन्हें पीटा। इस दौरान उनके कपड़े फट गए।

घटना को अंजाम देखकर युवक मौके से फरार हो गए। महंत ने दोनों युवकों के खिलाफ लोनी कोतवाली में तहरीर दी है। एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed