{"_id":"58da8cb74f1c1bc96863d8d5","slug":"ssp-kept-checking-chain-robbed-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान करते रहे चेकिंग, चेन लूट ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान करते रहे चेकिंग, चेन लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड पर चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने खरीदारी करने जा रही महिला से चेन लूट ली। वारदात ठीक उस समय हुई जब एसएसपी शिप्रा सनसिटी में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड निवासी चंद्री कुंवर यहां परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह खरीदारी करने के लिए पास की मार्केट जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा उनकी चेन लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भोपुरा रोड की ओर फरार हो गए। महिला ने बताया कि कोई भी युवक उनकी मदद को सामने नहीं आया। सभी तमाशबीन बने रहे।
खास बात यह रही कि घटना ठीक उसी समय हुई जब एसएसपी शिप्रा सनसिटी में पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।