फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SSP Ghaziabad accident niece, niece's death

हादसे में एसएसपी गाजियाबाद की भांजी, भतीजी की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
SSP Ghaziabad accident niece, niece's death
एक्सप्रेसवे पर फटा स्कॉर्पियों का पिछला टायर, होली मनाने मैनपुरी जा रहे थे लोग - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना महावन क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से हुए हादसे में एसएसपी गाजियाबाद की भांजी त्रिशा (18) और भतीजी अन्नू यादव (20) की मौत हो गई। एसएसपी की बहन, भांजे, गनर और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


स्कॉर्पियो में सवार लोग गाजियाबाद से होली मनाने मैनपुरी और जसराना जा रहे थे। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 122.800 गांव खप्परपुर के पास हुआ। एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव मूलरूप से फीरोजाबाद जिले में गांव भैंडी के रहने वाले हैं और इनके पिता व परिवार के अन्य लोग जसराना में रह रहे हैं।
विज्ञापन


बहनोई गिरीशचंद्र यादव मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव खेरिया का रहने वाले हैं और नोएडा की सूरजपुर चौकी के इंचार्ज है। सोमवार दोपहर गिरीश चंद्र यादव की पत्नी सरिता यादव (40) , बेटा यश कीर्ति यादव (14), बेटी तन्वी यादव (16 ), त्रिशा यादव (18), एसएसपी गाजियाबाद के भाई प्रवीन यादव की बेटी अन्नू यादव (20) व गनर विपिन दुबे, चालक के साथ गाजियाबाद से मैनपुरी जा रहे थे। इनको रास्ते में अनु यादव को जसराना छोड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर फटने के बाद असंतुलित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में त्रिशा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से नयति हास्पिटल मथुरा लेकर आई।

यहां उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई, अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव, एसपी हाथरस अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और अन्य पुलिस अधिकारी नयति हास्पिटल पहुंच गए। देर शाम जसराना में अन्नू और त्रिशा के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

 
20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
 मथुरा/बलदेव। हादसे के बाद 20 मिनट तक एसएसपी के रिश्तेदार मौके पर घायलावस्था में तड़पते रहे। राहगीर और ग्रामीणों ने इसकी सूचना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को दी। वहां से भी एंबुलेंस आने में समय लगा। इसके बाद घायलों को राया कट होते हुए एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से तुरंत गाड़ी वापस कर नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed