{"_id":"58276f264f1c1b4709b37933","slug":"sp-candidate-threatened-to-kill-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा प्रत्याशी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सपा प्रत्याशी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी’
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की अंतर्कलह फिर सामने आई है। शनिवार रात सपा के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने सपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
सपा के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष संजीव चौधरी का आरोप है कि शनिवार रात करीब सवा आठ बजे वह सपा के जिला महामंत्री जेपी कश्यप के परिवार के एक समारोह में नंदग्राम स्थित फार्म हाउस में थे, तभी वहां सपा प्रत्याशी दिशांत त्यागी अपने गनर के साथ आए और उन्हें धमकाने लगे कि 13 नवंबर को रैली के बाद वह उसे जान से मार डालेंगे।
इसके अलावा उनसे गाली-गलौज भी की। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरी तरफ, इस संबंध में सपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी दिशांत त्यागी का कहना है कि उनके खिलाफ षणयंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनकी रैली को फ्लाप करने के लिए यह सारी साजिश है। उन पर झूठे आरोप लगाने वाले पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। वे लोग नहीं चाहते हैं कि वह विधानसभा चुनाव लड़ें।
यही वजह है कि पिछले काफी दिनों से उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह इसकी शिकायत सपा के आला कमान से करेंगे। उधर, सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।