फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatcher making 11th student to raise girlfriends expenses

गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने के लिए 11वीं का स्टूडेंट बना स्नैचर

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Snatcher making 11th student to raise girlfriends expenses
चेन स्नैचर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने बाइक चोरी कर स्नैचिंग करने वाले गैंग के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की तीन बाइक, तीन चाकू और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। गैंग लीडर नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ में पता चला है किवह गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने के लिए स्नैचिंग करता है।

एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह वसुंधरा सेक्टर-10 में महिला से लूट के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का सुराग लगा था। बृहस्पतिवार तड़के एक सूचना पर पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-2 टी प्वाइंट से बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़कर दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से चाकू मिले। साथ ही बाइक के दस्तावेज भी नहीं थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए स्नैचरों की पहचान मोहित (18) निवासी खोड़ा, रंजन निवासी अर्थला और जयवीर निवासी फरुर्खाबाद के रूप में हुई है। मोहित 11वीं का छात्र है और गर्लफ्रेंड का खर्चे उठाने के चक्कर में स्नैचर बन गया। तीनों ने ही वसुंधरा सेक्टर-10 में मंगलवार को हुई चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।                  

गर्लफ्रेंड को टशन दिखाने के लिए बनाया गिरोह                  
एसएचओ ने बताया कि दसवीं पास करने के बाद मोहित की दोस्ती नोएडा की एक लड़की से हो गई। उसे बाइक पर घुमाकर टशन दिखाना चाहता था, जबकि माता-पिता के गरीब होने के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। इसके बाद खोड़ा नगरपालिका में मजदूरी करने वाले जयवीर और रंजन को रुपयों का लालच देकर उसने गिरोह बनाया।


तीनों सुनसान जगहों पर मास्टर-की लगाकर बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग करते थे। पुलिस को शक है कि तीनों ने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।                  
 
चोरी की स्कूटी और शराब के साथ चार गिरफ्तार                  
खोड़ा में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब और चोरी के वाहन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि चोरी की स्कूटी के साथ गौतम निवासी शनि बाजार खोड़ा को पकड़ा गया है।

दीपक और शानू उर्फ चीना को खोड़ा पुश्ता से करीब 20 लीटर शराब और अरमान को नशे की पुड़िया के साथ दबोचा गया है। सभी आरोपी खोड़ा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed