{"_id":"587d07f74f1c1b3803eff006","slug":"slum-fire-fled-saved-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों में लगी आग, भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गियों में लगी आग, भागकर बचाई जान
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जलकर खाक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-3 के खाली प्लॉट पर बनी झुग्गियों में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग को शक है कि झुग्गी में खाना बनाते समय आग लगी है। ज्ञानखंड-3 के एक खाली प्लॉट में एक दर्जन झुग्गियां बनी हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक एक झुग्गी से आग की लपटें उठती देखीं तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सभी लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सभी झुग्गियों में आग लग चुकी थी।
विज्ञापन
एफएसओ वैशाली अजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि किसी एक झुग्गी में खाना बन रहा था, जिससे निकली चिंगारी से आग फैल गई। हालांकि आग लगने के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
पूजा के दीपक से घर में लगी आग
कड़कड मॉडल गांव में रूद्रकांत झा परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह पूजा का दीया गिरने से उनके घर में आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने घर में पूजा कर दीया जलाया था। थोड़े समय बाद उन्होंने कमरे से धुआं निकलते देखा। अंदर गईं तो पूरे कमरे में आग लगी हुई थी।
उन्होंने तुरंत शोर मचाया और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।