{"_id":"57a37e664f1c1ba8672b8a65","slug":"six-theft-crooks-robbing-trains-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी-लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी-लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
चलती ट्रेनों में यात्रियों से लूट और चोरी करने वाले छह बदमाशों को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश नशे की लत और मौज-मस्ती के लिए वारदात करते थे। जीआरपी ने इनके पास से चोरी और लूट के 10 स्मार्ट फोन, 19 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और 6 चाकू बरामद किए हैं।
सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हरेंद्र और सुशील माता कालोनी, विजयनगर के रहने वाले हैं जबकि देवेंद्र बरोत मथुरा का, धर्म सिंह बुध विहार दिल्ली, डालचंद निवासी सपनावत, धौलाना और अशोक बुध बाजार गजरौला का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि सभी छह बदमाशों को गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर -5/6 से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश मौज-मस्ती और नशे की लत को पूरा करने के लिए अपराध करते थे।
विज्ञापन
इनमें अशोक पर गाजियाबाद जीआरपी थाने से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस पर गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए बदमाश कई बार जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद यह फिर से वारदात को अंजाम देने लगते हैं।
यह दिल्ली से अलीगढ़, कानपुर, मुरादाबाद और मेरठ रूठ पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाते थे। आउटर से ठीक पहले वारदात कर यह आउटर पर कूदकर फरार हो जाते थे। स्टेशन पर इन्हें पकड़े जाने का डर रहता था।
इनके पास से लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है। इनसे कई वारदातों का खुलासा हुआ है। बरामद मोबाइल के जरिए छानबीन की जा रही है। कई अन्य घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।