फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shroff throttled by the murder of the mother of Sardine

चुन्नी से गला घोंटकर सराफ की मां की हत्या

Fri, 23 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shroff throttled by the murder of the mother of Sardine
अपराध - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर ब्लॉक-बी में बृहस्पतिवार दोपहर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला के पहने हुए जेवर, अलमारी में रखे लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। टीवी की तेज आवाज सुनकर और खुला हुआ दरवाजा देखकर पड़ोसियों ने महिला के बेटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को वारदात में किसी जानकार पर संदेह है।
विज्ञापन


लाजपत नगर बी-138 में सुनीता वर्मा (57) बेटे राजीव के साथ रहती थीं। राजीव कालोनी में ही शिवा ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। सुनीता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि उनके पति शिव कुमार की दो माह पहले ही दिल की बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे राजीव दुकान पर चले गए और सुबह करीब 11 बजे सुनीता दुकान पर राजीव को चाय देकर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर लौटी थीं। करीब सवा बजे पड़ोसियों ने उनके घर से टीवी की तेज आवाज सुनी तो घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से खुला था। फ्लैट के अंदर झांकने पर कोई नहीं दिखा तो पड़ोस में रहने वाली महिला ने राजीव को फोन कर मां के बारे में पूछा। राजीव तुरंत घर आया तो देखा कि ड्राइंग रूम की अलमारी खुली थी।

मां किचन में गिरी पड़ी थीं और उनके गले में चुन्नी लिपटी थी। राजीव पड़ोसियों की मदद से मां को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी क्राइम, एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लूट के बाद हत्या का लग रहा है। परिजनों के अनुसार सुनीता ने जो गहने पहने थे, वे गायब हैं। अलमारी से भी ज्वैलरी और कैश गायब था। जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घर में जबरन प्रवेश नहीं किया गया है। ऐसे में लग रहा है कि हत्यारे महिला के जानकार थे। शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्यारे महिला से मिलने के नाम पर घर में दाखिल हुए।

महिला पानी या चाय लेने किचन में गईं तो पीछे से जाकर चुन्नी से उनका गला घोंट दिया गया। महिला के शव के पास ही उनकी टूटी चूड़ियां, आर्टिफिशियल दांतों का सेट (डेंचर) भी पड़ा था, जिससे साफ है कि महिला ने हत्यारों का काफी विरोध किया होगा। हत्यारों की संख्या दो या ज्यादा रही होगी।

टीवी की आवाज में दबा दी गईं चीखें      
पुलिस के अनुसार, हत्या करने वाले पहले ही योजना तैयार कर घर में आए थे। उन्होंने महिला की हत्या से पहले टीवी की आवाज काफी तेज कर दी, जिससे पड़ोसियों को महिला की चीखें न सुनाई दें। सुनीता की बेटी दीप्ति ने बताया कि बदमाशों ने किचन की उस खिड़की को भी बंद कर दिया जो हमेशा खुली रहती थी।

बहू से चल रहा था लंबे समय से विवाद      
एसओ साहिबाबाद ने बताया कि सुनीता के बेटे राजीव का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह लाजपत नगर में ही उनसे अलग रहती है, जिसके चलते सुनीता को घर में अकेले रहना पड़ता था।

राजीव को चाय देने के बाद सुनीता दुकान के सामने ही एक श्रृंगार सेंटर पर काफी देर बात करती रहीं। करीब साढ़े बारह बजे वह घर गईं, जिसके कुछ ही देर बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।      

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज      
मां की मौत के बाद राजीव सदमे में है। उनका कहना है कि अगर मां कुछ देर और दुकान पर ही रुक जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस मामले में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


पुलिस के अनुसार, हत्यारों को पता था कि इस समय सुनीता घर पर अकेली मिलेगी, जिसके बाद उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed