{"_id":"584ef7f14f1c1b686f64a0bd","slug":"showroom-employee-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शोरूम कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शोरूम कर्मचारी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया। सिहानी गेट पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मेरठ रोड पर एक कार शोरूम में काम करने वाले हरेराम यादव (39) साइकिल से काम पर जा रहे थे। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हरेराम यादव यहां घूकना में परिवार के साथ रहते थे।
श्रीराम पिस्टन के सामने ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस दौरान आते-जाते लोग रुक गए और आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में हरवंशनगर निवासी हरेराम के साथी कर्मचारी मनीष ने एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुजुर्ग का शव मिला
लोहिया नगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक बुजुर्ग (62) का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उनके पास मिले मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि मोबाइल में बलिया के कुछ लोगों के नंबर मिले हैं। वह मृतक के परिजन हो सकते हैं, हालांकि उनका कहना है कि वह गाजियाबाद पहुंचने के बाद ही पहचान कर पाएंगे कि मृतक कौन है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है।
अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत
संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती मुन्ना (60) की मौत हो गई है। वह नासिरपुर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। 26 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।